Raebareli News : पीड़िता ने बयान नहीं बदलने पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

रायबरेली, अमृत विचार : नसीराबाद थाना क्षेत्र की किशोरी ने दुष्कर्म की घटना में बयान नहीं बदलने पर गांव के ही एक पड़ोसी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों ने पूर्व में तैनात रहे थानेदार पर तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है।
मामला करीब तीन वर्ष पुराना है। आरोप है कि 24 जुलाई 2021 को थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ मो. समीर ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पर नसीराबाद पुलिस ने 15 दिन बाद छह अगस्त 2021 को दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मो समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक वर्ष बाद आरोपी जेल से छूटने के बाद पीड़िता से सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के न मानने पर आरोपी के रिस्तेदारों ने दस अगस्त 2024 को पीड़िता के साथ मारपीट की।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार मो. अफसार, मो. कल्लू व अशनैन के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोप है कि आरोपी के रिश्तेदार जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर लिया और एक सप्ताह तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचा कर भागी। घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने बताया तहरीर दिया था। पुलिस ने बदलवाकर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले को टाल दिया। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां थाने का चक्कर लगाते लगाते थक हार कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में नसीराबाद थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि जानकारी में नहीं है। अभी तक ऐसा कोई मामला मेरे सामने नहीं आया है। अगर पीड़िता शिकायत लेकर आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Barabanki News : स्कूल में भतीजे की पिटाई की शिकायत करने पहुंचे चाचा से प्रबंधक ने की धक्का-मुक्की