चित्रकूट में बस और बोलेरो की टक्कर: हादसे में छह की मौत व पांच घायल, MP के छतरपुर के रहने वाले थे सभी

चित्रकूट में बस और बोलेरो की टक्कर: हादसे में छह की मौत व पांच घायल, MP के छतरपुर के रहने वाले थे सभी

चित्रकूट, अमृत विचार। शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के हैं और प्रयागराज से अस्थि विसर्जन करके लौट रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर इनकी बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। मृतकों में वाहन चालक शामिल है। गंभीर रूप से छह घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। 

हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिये..

IMG-20241206-WA0003

IMG-20241206-WA0002

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला निवासी जमुना प्रसाद अहिरवार अपने स्वर्गीय पिता कामता प्रसाद की अस्थियों के विसर्जन के लिए गुरुवार को बोलेरो से प्रयागराज गया था। बोलेरो में जमुना के साथ उसकी पत्नी फूला, पुत्र राज और आकाश के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मगना, मोहन, हरीराम, अर्जना, नन्हे और चालक निसार खां (36) को मिलाकर कुल बारह लोग थे। रैपुरा गांव के पास एक ट्रक से बोलेरो की भीषण भिड़ंत हो गई। 

इससे मौके पर मगना, मोहन, हरीराम, अर्जना, नन्हे के साथ चालक निसार की मौत हो गई। जमुना, उसकी पत्नी और दो बेटों सहित रामस्वरूप आदि अन्य लोगों को स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा। डीएम, एसपी ने अधीनस्थों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

इनकी हुई मौत                       

 1. नन्हे उम्र 65 वर्ष 

2. हरिराम उम्र 45 वर्ष

 3. मोहन उम्र 45 वर्ष 

4. रामू उम्र 45 वर्ष 

5. मांगना उम्र 65 वर्ष 

6. रामस्वरूप यादव              

ये हुए घायल

 1. जमुना पुत्र कामता उम्र 42 वर्ष

2. फुला पत्नी जमुना उम्र 40 वर्ष 

3. राज अहिरवार पुत्र जमुना उम्र 18 वर्ष 

 4. आकाश पुत्र जमुना उम्र 15 वर्ष 

5. एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात रेफर प्रयागराज निवासीगण गुलगंज थाना गुलगंज जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश

ये भी पढ़े- जालौन में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की: आपत्तिजनक स्थिति में देख हुआ आग बबूला, गांव में मचा हड़कंप

 

ताजा समाचार

हाथरस: बाइक और स्कूटर की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन की मौत, घर में कोहराम
Kanpur: घाटमपुर पावर प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, अभी दो यूनिटों पर चल रहा है काम, जल्द हो जाएगा पूरा
मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते खुद ‘पंक्चर’ हुई कांग्रेस, केशव प्रसाद मौर्य ने किया कटाक्ष
बहराइच में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, कई घायल
UP सहायक आचार्य परीक्षा 2025: प्रयागराज, लखनऊ, और वाराणसी समेत इन 6 जिलों आयोजित होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
China–Nepal Relations : चीन से नेपाल को जोड़ने वाली रेललाइन पर तेजी से हो रहा है काम