रुद्रपुर: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

रुद्रपुर: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। इस हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोग काल के गाल में समा गए। ई-रिक्शा सवार लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

ताजा समाचार

कानपुर की सजेती पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, कार समेत गिरफ्तार: दूसरा साथी फरार
ग्रीनप्लाई का चौथी तिमाही में मुनाफा 41.5 प्रतिशत घटकर 16.6 करोड़ रुपये
शहर में एक लाख के करीब बांग्लादेशी और रोहिंग्या, कॉलोनियां ही नहीं नगर निगम में भी बांग्लादेशियों की घुसपैठ
राष्ट्रीय अभिलेखागार ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेजों का किया अधिग्रहण
अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहा था जिपलाइन ऑपरेटर... अहमदाबाद के पर्यटक के वीडियो में रिकॉर्ड हुई पहलगाम आतंकी हमले की घटना
19 हजार से अधिक पदों पर होंगी सिपाही भर्ती, उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारी विभागों ने जारी की लिस्ट