IND vs SL 3rd ODI : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs SL 3rd ODI : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

कोलंबो, अमृत विचार। श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है धनंजय की जगह पर तीक्षणा खेल रहे हैं।

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें पिछले दो मैचों श्रीलंका से अच्छी चुनौती मिली। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में दो बदलाव है पंत और पराग टीम में आए हैं। के एल और अर्शदीप को आराम दिया गया है। रियान पराग का एकदिवसीय मैच में पदार्पण हो रहा है। विराट कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप दिया है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

श्रीलंका : पतुम निसंका, अविष्‍का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीना समराविक्रमा, चरित असलंका (कप्‍तान), जेनित, लियानगे, दुनित वेल्‍लालगे, कमिंदु मेंडिस, जेफ्री वांडरसे, महीष तीक्षणा और असिता फर्नांडो

भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका, महिला पहलवान विनेश फोगाट फाइनल से डिसक्वालीफाई...जानें वजह