बदायूं लोकसभा चुनाव: आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

बदायूं लोकसभा चुनाव: आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

बदायूं,अमृत विचार: लोकतंत्र के महापर्व में हर बार की तरह इस बार भी आधी आबादी ने अपना पूरी जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा है। पिछले चुनाव 2019 के मुकाबले इस बार 13 हजार से अधिक महिलाओं ने मतदान किया।

बदायूं लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई।
जिसमें बदायूं संसदीय सीट पर 54.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। तपती धूप में बदायूं के मतदाताओं ने अपने जोश को कम नहीं होने दिया। इसके बाद भी पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ। वोटर पोलिंग रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले मतदान किया।

हालांकि महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से कम रहा। इसके बाद भी अन्य चुनावों की तरह इस बार भी उनके मत प्रतिशत में वृद्धि हुई। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या 7.90 लाख थी। इनमें से 4.31 महिलाओं ने वोट डाले थे। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या में  6.87 लाख थी। जोकि 2014 के चुनाव से 1,02,716 कम रही। या यूं कहें उनके मतदाता सूची से किसी न किसी कारणों से उनके नाम हटा दिए गए। 

2019 लोकसभा चुनाव में 6.87 मतदाताओं में से 3.89 लाख महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस महिला मतदाताओं का आंकड़ा बढ़ा। मतदाता सूची के अनुसार सभी विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की  संख्या 9.33 लाख रही। इनमें से 4,96,630 मतदाताओं ने वोट डाले। जो कि अन्य दो चुनावों के मुकाबले कहीं अधिक रहा। इस बार दो लोकसभा चुनावों से अधिक 13,451 महिलाओं ने मतदान किया।
इंसेट---
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की स्थिति
कुल महिला वोटर- 7,90,507
कुल महिला वोटर ने डाले वोट - 4,31,509
वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की स्थिति
कुल महिला वोटर- 6,87,791
कुल महिला वोटर ने डाले वोट - 3,89,657
इस बार 2024 के चुनाव की स्थिति
कुल महिला वोटर- 9,33,496
कुल महिला वोटर ने डाले वोट - 4,96,630
नोट= यह आंकड़े जिला निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई सूची से लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को उमड़ी भीड़