गोंडा: प्रधानाचार्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़‌ में गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

गोंडा: प्रधानाचार्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़‌ में गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

गोंडा, अमृत विचार। दो महीने पहले छपिया थाना क्षेत्र के चान्दारती गांव में हुई प्रधानाचार्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी को पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए छपिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है‌।  

छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के रहने वाले दिनेश यादव (35) की दो महीना पहले 3/4 मार्च की रात में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मामले में परिजनों ने सिसहनी गांव के अजय वर्मा व राज सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने राज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि मुख्य आरोपी अजय वर्मा वारदात को बाद फरार चल रहा था‌। 

पुलिस ने अजय वर्मा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारीे के लिए पांच पुलिस टीमें लगायी गयी थीं। बृहस्पतिवार का रात पुलिस को सूचना मिली की अजय वर्मा बगही बगिया को पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अजय वर्मा को घेर लिया । पुलिस ने बचने के लिए आरोपी अजय ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो बचाव में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। 

6

पुलिस की गोली लगने से हत्यारोपी अजय वर्मा घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल अजय को इलाज के लिए छपिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छपिया कृष्णगोपाल राय, थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज संजीव वर्मा स्वाट टीम प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, साइबर प्रभारी शादाब आलम व सर्विलास प्रभारी सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की गयी थी प्रधानाचार्य की हत्या

छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के रहने वाले दिनेश यादव (35) की हत्या छेड़खानी का विरोध करने पर की गयी थी। दरअसल दिनेश यादव सिसहनी बभनान गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। 26 जनवरी को कालेज में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की वारदात हुई थी। प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने इसका विरोध किया था और इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी अजय व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उनका शांति भंग में चालान कर मामले को रफादफा कर दिया था।

मनचलों को यह कार्रवाई नागवार गुजरी थी और वह लगातार प्रधानाचार्य की रेकी कर रहे थे। 3 मार्च कोट दिनेश यादव अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने चांदारती गांव गए हुए थे। रविवार को भी वह मामा के घर पर ही रुके थे। रात में वह अपने भाई व मामा के बेटे के साथ कालेज के सामने बनी मामा की दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक बजे दो युवकों ने  दिनेश की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। इस घटना में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

हत्यारोपी के खिलाफ दर्ज है चोरी, डकैती व जालसाजी के 14 मुकदमें

अमृत विचार: प्रधानाचार्य की हत्या के मुख्य आरोपी अजय वर्मा के खिलाफ गोंडा व बस्ती जिले में 14 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें चोरी, डकैती, जालसाजी व अन्य कई गंभीर मामले शामिल हैं। अजय वर्मा छपिया के रेंबो गैंग का सरगना भी बताया जाता है। पुलिस को कई मामलों में अजय वर्मा की तलाश थी लेकिन उसके राजनैतिक संपर्कों की वजह से पुलिस उस पर हाथ नहीं डालती थी। प्रधानाचार्य हत्याकांड के बाद जब एसपी विनीत जायसवाल ने ठोस एक्शन लिया तो वह पुलिस के निशाने पर आया। 

क्या बोले एसपी...

प्रधानाचार्य दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय वर्मा पिछले दो महीने से फरार चल रहा था‌। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश कर रही थी। अजय पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार की रात आरोपी अजय वर्मा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुआ है‌। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है...विनीत जायसवाल, एसपी-गोंडा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सीएम आएंगे तभी नीचे उतरूंगी, समूह की संचालिका ने पेड़ पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा, जानें पूरा मामला

ताजा समाचार

पीलीभीत: पति नहीं मुझे तो देवर संग रहना, पंचायत में विवाहिता का जवाब सुन उड़े होश...फिर लौटाया दहेज और रिश्ता खत्म
Kanpur: कर्जदारों से परेशान होकर कारोबारियों का गलवा दिया करोड़ों का सोना, आरोपी दंपति गुरुग्राम से गिरफ्तार
Bareilly News: अचानक विकास भवन पहुंचे डीएम, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद
लखनऊ : त्रिवेणी एक्सप्रेस में 5.3 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ी गयी महिला
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के वाशिंदे बोले, न ही सीमेंट-बालू का अनुपात और न लेबल ठीक....सरिया भी मानकविहीन
Bareilly News: तकनीकी पेच फंसने से 17 गांवों में रियल टाइम खतौनी तैयार करने की प्रक्रिया लटकी