बहराइच: पुरखे भी उतर आएं फिर भी राम मंदिर अपनी जगह रहेगा, प्रमोद कृष्णम के खुलासे पर बोले केशव मौर्य

बहराइच: पुरखे भी उतर आएं फिर भी राम मंदिर अपनी जगह रहेगा, प्रमोद कृष्णम के खुलासे पर बोले केशव मौर्य

बहराइच, अमृत विचार। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा 400 पार जा रही है। साइकिल पंचर हो गया है। हाथी बूढ़ा हो चला है। जिले के ग्राम पंचायत उर्रा के कारीकोट मैदान में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद उनका भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सरोज सोनकर, प्रत्याशी आनंद गौड़, पिंटू मौर्य और अभिषेक मौर्य ने स्वागत किया।

इसके बाद भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह दी गई। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब जनता, किसान और व्यापारी भाजपा के साथ है। भाजपा ने सभी वर्ग को साथ लेकर काम किया है। ऐसे में भाजपा ने बहराइच सुरक्षित सीट से युवा और पढ़े लिखे डॉक्टर आनंद गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। सभी लोग भरी मतों से सांसद बनाएं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है और फिर विकास ही करेगी। भाजपा की ही सरकार जनता बनवाएगी। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम के द्वारा दिए गए बयान के बारे में कहा कि कांग्रेस की सरकार फिलहाल आने वाली नहीं है। अगर आ भी गई तो वह राम मंदिर और धारा 370 पर कुछ नहीं कर सकती है। 

8

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चाहती है कि राम मंदिर के स्थान संग्रहालय बने, लेकिन यह सन आसतन समाज की एकजुटता का संदेश है कि अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं। सभा के बाद उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया और जनता से मिलते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, अरुणेंद्र सिंह अंकित, हरिश्चंद्र गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

क्या बोले प्रमोद कृष्णन

पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ने एक कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी ने कुछ लोगों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर राम मंदिर और धारा 370 उसी तरह हटाया जाएगा। जिस प्रकार शाह बानो केस मे संसद के कानून बनाकर जांच की गई थी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में गरजे सीएम योगी, कहा- एक तरफ भगवान राम के भक्त हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही