Kannauj: अखिलेश, डिंपल की बेटी अदिति यादव ने पिता के लिए मांगे वोट...जनता ने फूलों से किया स्वागत, जीत का दिया भरोसा

कन्नौज में अखिलेश, डिंपल की बेटी अदिति यादव ने पिता के लिए वोट मांगे

Kannauj: अखिलेश, डिंपल की बेटी अदिति यादव ने पिता के लिए मांगे वोट...जनता ने फूलों से किया स्वागत, जीत का दिया भरोसा

कन्नौज, अमृत विचार। मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीड़ी अखिलेश, डिंपल की पुत्री अदिति ने कन्नौज पहुंच कर नुक्कड सभाएं की। इस दौरान पिता के लिए मांगे वोट भी मांगे। जनता ने अदिति यादव का फूल बरसा कर स्वागत कर पिता की जीत का भरोसा दिया।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव ने बुधवार को कन्नौज शहर में पिता के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पहलीवार वह कन्नौज 2014 में आई थी। 10 वर्ष के बाद एक बार फिर से कन्नौज आने का मौका मिला है। अब वह अपने पिता के लिये वोट मांगने आई हैं। 

उन्होंने नसरापुर व करनपुर, रामपुर, कनपटियापुर, मौसमपुर मौरारा में पिता के लिये वोट मांगे। इस के अलावा कन्नौज शहर के मोहल्ला मकरंदनगर कुतुलूपुर गिहार बस्ती में नुक्कड सभा को संबोधित किया। इस दौरान अदिति यादव ने कहा कि उनके पिता अखिलेश यादव व माता डिंपल यादव ने कन्नौज में मेडिकल कालेज से लेकर विशिष्ट आलू मंडी, परफ्यूम पार्क समेत कई अन्य विकास कार्य कराये हैं। आगे भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रहेंगे। 

उन्होंने जनता से कहा कि वह उनके पिता को आने वाली 13 तारीख को साइकिल का बटन दवा कर विजयी बनाये। गांव और शहर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिलाओं ने उनका फूलों की बरसा कर तिलक लगाया। इसी तरह का स्वागत पूरे शहर में किया गया। नसरापुर गांव में सबसे पहले उन्होंने बाबा शाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। 

इस दौरान महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पूरे शहर में जनता ने अदिति को पिता को जीत दिलवाने के अस्वस्त किया। मकरंदनगर में वह डॉ. अंजना यादव व डॉ. अवधेश यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान उनका परिजनों ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में गृहमंत्री अमित शाह बोले- हिंदुस्तान से पाकिस्तान का सारा काम करते हैं राहुल बाबा...