मायके नहीं भेजा तो नाराज होकर छत से कूदी महिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मायके नहीं भेजा तो नाराज होकर छत से कूदी महिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेगनेंट महिला मकान की छत से नीचे कूद गई। इस पूरे मामले का का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला छत की रेलिंग में लटकी हुई दिख रही है और फिर महिली नीचे गिर जाती है। 

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं भेज रहे थे। इस बात से नाराज महिला छत पर चली गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। अचानक उसका पैर फिसला और वह रेलिंग से लटक गई। कुछ देर बाद उसके हाथ से रेलिंग भी छूट गई और वह नीचे गिर गई।

मामला मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र का है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक्स हैंडल पर बताया कि इस संबंध में थाना बलदेव पर अभियोग पंजीकृत है। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने लापता कोचिंग छात्रा को लुधियाना से किया दस्तयाब, वृंदावन के मंदिरों में गुजारा था पूरा समय

ताजा समाचार

हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा परम लक्ष्य: CM भजनलाल
CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
18 मई का इतिहास: आज ही के दिन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में किया था खड़ा, जानें प्रमुख घटनाएं
अब बरेली के इस गांव में ले पाएंगे छुट्टियों का मजा! बनेगा ईको टूरिज्म विलेज...मिलेंगी ये सुविधाएं
Bareilly News: जागरूकता से जीती मंडल के 69 गांवों में टीबी से जंग