बरेली: शहर में छाया पीला तरबूज, मिठास अधिक होने से जमकर हो रही खरीदारी...जानें कीमत 

बरेली: शहर में छाया पीला तरबूज, मिठास अधिक होने से जमकर हो रही खरीदारी...जानें कीमत 

बरेली, अमृत विचार। बढ़ती गर्मी के साथ ही बाजारों में कई किस्म के तरबूज सज गए हैं। तेज गर्मी से बचाव और बार- बार प्यास लगने से परेशान लोग सबसे अधिक तरबूज का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में तरबूज मिठा व रसिला फल होने के कारण लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। तरबूज खाना गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। अभी तक तो आपने सिर्फ लाल तरबूज का ही सेवन किया होगा लेकिन क्या आपने कभी पीला तरबूज खाया है?

WhatsApp Image 2024-05-02 at 5.03.24 PM

इस बीच लाल तरबूज की वजाय लोग पीला तरबूज खाना पसंद कर रहे है, जिसमें ज्यादा मिठास है और लाल तरबूज से अधिक फायदेमंद है। जानकारी के अनुसार शहर में बिकने वाला पीला तरबूज अफगानिस्तान से आता है। इस तरबूज की कीमत आम बिकने वाले लाल तरबूज से ज्यादा हैं। मगर इसके बावजूद लोग इसके फायदे और मिठास ज्यादा होने के कारण इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-05-02 at 5.03.22 PM

फल विक्रेता विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि ये अफगानिस्तान का तरबूज है जिसे हम दिल्ली से मंगाते हैं। ये पीला तरबूज लाल तरबूज से ज्यादा मिठा होता है। और ग्लूकोज की मात्रा बहुत होती है। इस पीले तरबूज की किमत 60 रुपए किलो है। वहीं लाल तरबूज 20 से 30 रुपए किलो बिक रहा है। इस समय लाल तरबूज से ज्यादा लोग पीला तरबूज की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: देवचरा में गरजे अखिलेश यादव, भाजपा और बसपा पर जमकर साधा निशाना 

ताजा समाचार

IPL 2024 : आखिरी प्लेऑफ स्थान के लिए आरसीबी और सीएसके में टक्कर, बारिश की आशंका
बरेली: विभिन्न संगठनों ने उठाया चौकीदार को पीटने का मुद्दा, होमगार्डों के खिलाफ SSP से कार्रवाई की मांग 
Farrukhabad: तकनीकी कमी के चलते सार्थी वेबसाइट बंद, पूरे प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनने का काम प्रभावित...लोग लौट रहे वापस
एक्शन में गोंडा पुलिस: 65 अपराधियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, 25 लाख की संपत्ति की जब्त
Sunil Chhetri Retirement : दोस्त विराट कोहली ने कहा- संन्यास के फैसले से संतुष्ट हैं सुनील छेत्री 
'बोलने के बजाय आरोपी विभव के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल', मालीवाल केस पर बोलीं सीतारमण