अयोध्या: राजनीति करना हमारा व्यापार नहीं, गरीबों की सेवा करना ही उद्देश्य : स्वतंत्र देव सिंह

अयोध्या: राजनीति करना हमारा व्यापार नहीं, गरीबों की सेवा करना ही उद्देश्य : स्वतंत्र देव सिंह

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। ये बातें शनिवार को जनपद पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वे यहां हाइवे पर स्थित एक होटल के मैदान में आयोजित बीकापुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।

इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवाद, परिवारवाद व वंशवाद की पार्टियां हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 के पहले देश मे बम फटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, लेकिन अब बम नहीं फटता, अब कोई भूखा नहीं मरता है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन आज आधी रात में भी कोई अयोध्या से लखनऊ व हरिद्वार जा सकता है। आज लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे

यह भी पढ़े :Loksabha election 2024: नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद 9 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, 8 चुनावी मैदान में

ताजा समाचार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में हासिल किया विश्वास मत 
हथियार छोड़ दो, परिवार के पास लौट आओः मतदान केंद्र से भाई की आतंकवादी से अपील
बाराबंकी: कल्याणी नदी पर पीपे का पुल बनवाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण, शरू हुआ मतदान
Government Job: बी.कॉम या एम.कॉम विषय से की है आपने पढ़ाई तो तुरंत करें इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई
Video: गोंडा सपा प्रत्याशी ने भयमुक्त मतदान प्रक्रिया पर उठाए सवाल, डीएम ने किया खारिज
दीक्षा ऐप के इस्तेमाल में प्रदेश में छठवें स्थान पर रहा Unnao, जारी सूची के मुताबिक 6471 डिवाइस पर 19630 सामग्री का किया गया अध्ययन