Kanpur Dehat: बिकरू कांड: 24 मई को होगी रिचा दुबे मामले की सुनवाई; विकास की पत्नी पर लगा है यह आरोप...

Kanpur Dehat: बिकरू कांड: 24 मई को होगी रिचा दुबे मामले की सुनवाई; विकास की पत्नी पर लगा है यह आरोप...

कानपुर देहात, अमृत विचार। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिम का प्रयोग करने का मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्थित न होने पर बचाव पक्ष ने हाजरी माफी दी। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 24 मई की तिथि निर्धारित की है।

चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सहित सात आरोपियों पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिमकार्ड का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया था। 

मामले की सुनवाई सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सी पी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को रिचा दुबे की ओर से हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दिया गया। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 24 मई की तिथि नियत की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर; बचाई जान

ताजा समाचार

ओडिशा से बीजद सरकार की विदाई होने वाली है: प्रधानमंत्री मोदी
Unnao: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने लोडर को टक्कर मारी, चालक की मौत व क्लीनर घायल
आजादी के 75 साल बाद गांव के लोगों को नसीब नहीं नदी पर पुल, नाव में सवार होकर भरवलिया बूथ पर पहुंचे मतदाता
अमरोहा : गर्मी से बेहाल लोग, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त
कल्याणी नदी पर पुल निर्माण को लेकर मतदाताओं में आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार-मनाने में जुटे अफसर  
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के लोगों को सता रही घर बचाने की चिंता, निजी खर्च पर शुरू कराए काम...नासूर बना नाला निर्माण