लखीमपुर खीरी: बकरी चराने गए किशोर का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

प्लास्टिक की रस्सी का गले में कसा था फंदा, किशोर की मौत से परिवार में मची चीख पुकार 

लखीमपुर खीरी: बकरी चराने गए किशोर का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे बकरी चराने गए किशोर का जंगल के अंदर पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा कसा हुआ था। शव मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वालों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

थाना फूलबेहड़ के गांव बहालीपुरवा निवासी राकेश धोबी का 17 वर्षीय श्यामू करीब सात साल से अपने माता-पिता के साथ अपनी ननिहाल मेंहदी गांव में रहता था। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपनी नानी गोमती देवी के साथ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शारदा नदी के किनारे बकरी चराने गया था। 

पिता राकेश ने बताया कि शाम करीब चार बजे के बाद श्यामू ने अपनी नानी को घर भेज दिया, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। खेतों में तलाश करते हुए नदी किनारे स्थित जब जंगल में गए तो देखा उसका शव एक पेड़ से लटक रहा था। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। शव लटका देख परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। 

शव जंगल में पेड़ से शव लटकता मिला था। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी-आलोक धीमान प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: युवती का शादी से इंकार...भड़के युवक ने रिलेशनशिप में खीचें फोटो किए वायरल 

ताजा समाचार

आजादी के 75 साल बाद गांव के लोगों को नसीब नहीं नदी पर पुल, नाव में सवार होकर भरवलिया बूथ पर पहुंचे मतदाता
अमरोहा : गर्मी से बेहाल लोग, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त
कल्याणी नदी पर पुल निर्माण को लेकर मतदाताओं में आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार-मनाने में जुटे अफसर  
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के लोगों को सता रही घर बचाने की चिंता, निजी खर्च पर शुरू कराए काम...नासूर बना नाला निर्माण 
आपके शरीर को गर्मी की मार से बचाने में काफी असरदार, पानी से भरपूर यह एक चीज़, कभी नहीं लगेगी लू
पीलीभीत: सप्त सरोवर में 167.90 लाख खर्च, फिर भी सुविधाएं देने में चूक गए जिम्मेदार...चूका में पर्यटकों का लोड कम करने में भी नाकाम