बदायूं: मेले में महिला पर कसी फब्तियां, विरोध पर चले जूते-चप्पल

बदायूं: मेले में महिला पर कसी फब्तियां, विरोध पर चले जूते-चप्पल

बदायूं, अमृत विचार। रामनवमी के अवसर पर थाना फैजगंज बेहटा कस्बा में चल रहे तीन दिवसीय मेला में एक शोहदे ने महिला पर फब्तियां कसीं। महिला ने विरोध किया तो शोहदे ने अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने महिला के परिजनों को गाली दी। 

दोनों तरफ से कहासुनी हुई और लात-घूंसे और जूते-चप्पल चले। कई लोग घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। सोशल साइ‌ट्स पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कस्बा निवासी एक महिला अपने पति और परिजनों के साथ रामनवमी का मेला देखने गई थी। वह अपने हाथ पर नाम गुदवा रही रही थी। जिसको लेकर एक शोहदे ने महिला पर अपना नाम लिखने और अन्य फब्तियां कसीं। वहां से भाग गया। महिला उस पर चिल्लाई तो पति आ गया। पति शोहदे के पीछे भागा और पकड़ लिया। उसने खुद को मेला कमेटी का सदस्य बताया। 

महिला के पति का आक्रोश देखकर शोहदे ने अपने साथियों को बुलाया। वह मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। मेला में भगदड़ मच गई। महिला और उसके पति घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मेला पहुंची। आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बदायूं: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम