18 अप्रैल: आज के दिन सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से करीब 4000 लोगों की हुई थी मौत, जानिए प्रमुख घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1612: मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1621: सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1859: वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1906: सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
1917: महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1924: रिचर्ड साइमन और लिंकन शूस्टर द्वारा दुनिया की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक छापी गई।
1930 : सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
1948 : नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
1971: सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1978: प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
1980 : जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991: केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013: इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।
2014: माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।