गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय भूपतपट्टी में जिलाध्यक्ष पुष्पराज और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह के उपस्तिथि में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव पत्रकार वार्ता किया। गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। 

आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...