प्रयागराज: दांपत्य जीवन में बंधे 15 जोड़े, सामूहिक विवाह में लिए फेरे 

त्रिवेणी संगम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया तीसरा सामूहिक विवाह 

प्रयागराज: दांपत्य जीवन में बंधे 15 जोड़े, सामूहिक विवाह में लिए फेरे 

नैनी, अमृत विचार। त्रिवेणी संगम सेवा समिति महेवा की ओर से शुक्रवार को तीसरा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 15 गरीब जोड़े एक दूजे के हो गए। सामूहिक विवाह के पिछले कई माह से समिति के लोगों द्वारा तैयारियां की जा रही थी। शुक्रवार को तिगनौता मोहल्ले से बारात निकाली गई। डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर बाराती झूमते नाचते आगे बढ़ रहे थे। बारात में महिलाएं भी शामिल थीं। बारात रीवा रोड से मड़ोका रोड पर स्थित गेस्ट हाउस के गेट पर पहुंची तो वहां पर समिति के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार किया गया। इसके बाद सभी जोड़ों का जयमाल हुआ। इस मौके पर बार और कन्या पक्ष से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जयमाल के बाद सभी जोड़ों का रस्म रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। अंत में गृहस्थी के सामानों को उपहार में देकर विदाई की गई। 

संस्थापक दिनेश यादव ने बताया कि यह उनकी समिति का तीसरा सामूहिक विवाह का आयोजन है। प्रथम वर्ष 16 कन्याओं का विवाह कराया था। दूसरे साल में 12 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधवाया। इस बार 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। जन जन से सहयोग लेकर यह कार्यक्रम कराया जाता है। इस मौके पर राजेश यादव, विजय रावत, प्रदीप भारतीय, स्वामी नाथ त्रिपाठी, टार्जन, संतोष तिवारी, रेनू सक्सेना, राखी श्रीवास्तव, मीना जायसवाल, कंचन जायसवाल आदि ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव: UP में सपा को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने की घोषणा