Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र का पहला दिन आज, मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता की भीड़

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र का पहला दिन आज, मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता की भीड़

हरदोई। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी। मां के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही घरों में भी लोग मां दुर्गा की स्थापना कर रहे हैं। नगर के शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित अनेक मंदिरों को नवरात्रि के अवसर पर सजाया गया है।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जा रहा है। घरों में लोगों ने स्थापना कर नौ दिन के व्रत की शुरुआत की है। मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया। नगर के राम जानकी मंदिर में प्रथम दिन यजमान ने विधिवत शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर घट स्थापना की  आचार्य मैथिलीशरण ने प्रथम दिन की पूजा संपन्न कराई। 

बताते चलें यहां पर पूरे नवरात्र अलग-अलग दिन अलग-अलग यजमान माता रानी का मुख्य पूजन करते हैं। शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना प्रारंभ हो गया। मंदिर के बाहर फूल माला व प्रसाद की दुकानें सजी हुई है। गांव से लेकर शहर तक सभी जगह नवरात्रि की धूम है। सुबह से ही माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल गूंजायमान है। जगह-जगह हवन से चारों और सुगंध छायी हुई है। पूरे उल्लास के साथ श्रद्धालु माता रानी का स्वागत करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चैत्र नवरात्र शुरू, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, चहुंओर गूंज रहे जयकारे