इलाहाबाद और लखनऊ पीठ के न्यायाधीशों को सौंपा गया प्रशासनिक जज का कार्यभार

इलाहाबाद और लखनऊ पीठ के न्यायाधीशों को सौंपा गया प्रशासनिक जज का कार्यभार

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों में प्रशासनिक जज के रूप में इलाहाबाद और लखनऊ पीठ के न्यायमूर्तियों को कार्यभार सौंपा है। यह जानकारी हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती द्वारा अधिसूचना के माध्यम से जारी किया गया है।

उक्त अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को इलाहाबाद, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा को लखनऊ, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को बरेली, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह को वाराणसी, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान को रायबरेली, न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ को गोरखपुर, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय को मेरठ, न्यायमूर्ति इरशाद अली को सुल्तानपुर, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर को बुलंदशहर, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता को गौतमबुद्ध नगर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ को गोंडा और कासगंज, न्यायमूर्ति अजीत कुमार को अलीगढ़, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन को कानपुर नगर, न्यायमूर्ति अजय भनोट को मुरादाबाद, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को प्रतापगढ़, न्यायमूर्ति मनोज बजाज को सीतापुर, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया को गाज़ीपुर, न्यायमूर्ति आलोक माथुर को सहारनपुर, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया को लखीमपुर खीरी, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया को बदायूं, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा को बिजनौर, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह को मथुरा,न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल को मुजफ्फरनगर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी को शाहजहांपुर, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह को फैजाबाद और अयोध्या, न्यायमूर्ति राजीव सिंह को देवरिया, न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान को हरदोई, न्यायमूर्ति मनीष माथुर को झांसी, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल को बलिया, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित को बाराबंकी, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को फिरोजाबाद, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक को फतेहपुर, न्यायमूर्ति मनीष कुमार को एटा, न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश को मैनपुरी, न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी को हमीरपुर, न्यायमूर्ति समीर जैन को जालौन, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी को पीलीभीत, न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह को महाराजगंज, न्यायमूर्ति विकास बुधवार को हमीरपुर, न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान को कन्नौज, न्यायमूर्ति ओमप्रकाश शुक्ला को अमरोहा, न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र को बलरामपुर, न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा को महोबा, न्यायमूर्ति सैयद कमल हसन रिजवी को चित्रकूट, न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम को औरैया, न्यायमूर्ति श्रीमती नंद प्रभा शुक्ला को ललितपुर, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर को अमेठी और संभल, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को महोबा के जिला न्यायालय का प्रशासनिक जज नियुक्त किया गया है। इन सभी न्यायमूर्तियों को 2024 से 2025 तक के लिए तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार