Video: बहराइच में विवाद के बाद किशोर ने गले में लगाया फंदा, देखिये क्या बोले डॉक्टर 

Video: बहराइच में विवाद के बाद किशोर ने गले में लगाया फंदा, देखिये क्या बोले डॉक्टर 

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गंगापुरवा गांव निवासी किशोर ने परिवार के चार वर्षीय भतीजे से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुरवा निवासी मनोज का मंगलवार सुबह अपने चार वर्षीय भतीजे से विवाद हो गया। इससे वह क्षुब्ध हो गया। उसने कुछ दूरी पर लगे शहतूत के पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। कुछ देर में परिवार के लोग भी खोजबीन करते हुए पहुंच गए। सभी मनोज को फंदे से उतारा और सीएचसी पहुंचाया। उसे खून की उल्टी भी शुरू हो गई। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि इलाज किया गया है। लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। मनोज के चाचा सूबेदार ने बताया कि फंदा लगाकर भतीजे ने जान देने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें -बदायूं: झोपड़ी में आग लगाने के मामले में सुनाया फैसला, पिता-पुत्र समेत चार दोषियों को 5 वर्ष की सजा