Video: मुख्तार अंसारी वापिस बांदा जेल में शिफ्ट, तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती    

Video: मुख्तार अंसारी वापिस बांदा जेल में शिफ्ट, तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती    

बांदा/लखनऊ, अमृत विचार। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की सोमवार रात अचानक हालत बिगड़ी जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने वहां इलाज के दौरान मुख्तार के कई टेस्ट कराये गए। जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्तार को वापिस जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

डॉक्टरों के अनुसार मुख्तार को कई दिनों से कब्ज की शिकायत थी। इसका इलाज अस्पताल में किया गया है। फ़िलहाल मुख्तार अंसारी पूरे तरह से ठीक है इसलिए उसे वापिस जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

वहीँ मंगलवार को मुख्तार की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी मिलने के लिए सुबह बांदा आए। अंसारी का एक चचेरा भाई भी आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सिर्फ अफजाल अंसारी को ही उससे मिलने दिया। उमर का आरोप था कि वह 900 किलोमीटर की दूरी से पिता से मिलने आया, लेकिन प्रशासन ने पिता से नहीं मिलने दिया, वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
बता दें कि वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसका फुल बॉडी चेकअप भी कराया जा चुका है। दो दिन पूर्व ही अंसारी की सुरक्षा में चूक होने पर एक जेलर ओर दो डिप्टी जेलरों को निलंबित किया गया था।

ये भी पढ़ें -  Banda: मुख्तार अंसारी बीमार; ICU में भर्ती, भाई अफजाल ने आकर की मुलाकात, बेटे उमर अंसारी ने लगाया यह आरोप...