पीलीभीत: घर पर ही नजरबंद किए गए आप जिलाध्यक्ष और सचिव, नहीं कर पाए विरोध प्रदर्शन...अलर्ट रहा प्रशासन

पीलीभीत: घर पर ही नजरबंद किए गए आप जिलाध्यक्ष और सचिव, नहीं कर पाए विरोध प्रदर्शन...अलर्ट रहा प्रशासन

पीलीभीत, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गुरुवार की गई गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।WhatsApp Image 2024-03-22 at 19.22.29

पुलिस -प्रशासनिक अफसर इसे लेकर इनपुट जुटाने में लगे रहे। वहीं, प्रांतीय आवाहन पर कोई सड़क पर आकर विरोध कर पाता, इससे पहले हर आप के जिलाध्यक्ष और सचिव को पुलिस ने आवास पर ही नजर बंद कर लिया। मुख्य चौराहों से लेकर कलेक्ट्रेट तक सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए। नतीजतन किसी तरह का कोई विरोध नहीं हो सका।

 इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। पहले चरण में मतदान होना है तो नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। इसे लेकर पहले ही सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त है।  इधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक शुक्रवार को प्रांतीय आहवान पर विरोध दर्ज कराने को धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।

आचार संहिता के दौरान प्रदर्शन की सुगबुगाहट मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा और सचिव एडवोकेट संजय सिंह को दोपहर करीब एक बजे रामवाटिका कॉलोनी स्थित उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।

 इसके बाद अफसर तो वापस आ गए लेकिन पुलिस  उन्हें दिन भर नजरबंद किए रही। सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी तिराहे पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सदर प्रतीक दहिया भी दोपहर तक तिराहे पर डटे रहे, लेकिन कोई भी कार्यकर्ता वहां नहीं पहुंचा। उधर, ग्रामीण अंचलों में भी विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसर जानकारी करते रहे।  नतीजतन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते किसी तरह का विरोध प्रदर्शन जनपद में नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: एडीजी ने परखे होली और चुनाव को लेकर  सुरक्षा इंतजाम, समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

ताजा समाचार

ममता बनर्जी के लगी चोट, होलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान गिरीं
जोहरा सहगल ने सात दशक तक दर्शकों को बनाया दीवाना, एक साल की उम्र में ही चली गई थी बाई आंख की रोशनी 
Lok Sabha Election 2024: बांदा में भाजपा, सपा और बसपा समेत 21 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र... 85 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य
Lok Sabha Election 2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव कर रहे रोड शो...जगह-जगह हो रहा स्वागत
Video: जमीनी विवाद में पालीटेक्निक चौकीदार पर हमला, पीड़ित का आरोप-पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा, वीडियो वायरल
सीएम योगी बोले-चुनाव हारने के बाद EVM पर ठीकरा फोड़ता है विपक्ष, कांग्रेस से पूछा सवाल