IPL 2024 : रुतुराज गायकवाड़ बने CSK के नए कप्तान, MS Dhoni की जगह संभालेंगे टीम की कमान

IPL 2024 : रुतुराज गायकवाड़ बने CSK के नए कप्तान, MS Dhoni की जगह संभालेंगे टीम की कमान

चेन्नई। एक हैरानी भरे फैसले में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह रूतुराज गायकवाड़ को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना है। 

आईपीएल ने ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर जारी करते हुए लिखा, पेश है चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान रूतुराज गायकवाड़। भारत के लिये छह वनडे और 19 टी20 मैच खेल चुके रूतुराज 2020 में सीएसके से जुड़े थे और पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम के लिये 52 मैच खेल चुके हैं । पिछले साल रूतुराज ने 16 मैचों में 147 . 50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाये थे।

 सीएसके ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी टाटा आईपीएल 2024 की शुरूआत से पहले रूतुराज गायकवाड़ को दी । रूतुराज 2019 से चेन्नई टीम का अहम हिस्सा है और आईपीएल में 52 मैच खेल चुका है। धोनी इस सत्र के बाद संभवत: खेल से विदा लेंगे लिहाजा उनकी मौजूदगी में टीम इस बदलाव की जरूरत महसूस कर रही होगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 : आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगी धोनी की सीएसके 

ताजा समाचार

सुलतानपुर: दो गांवों में चार घरों से 70 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस  
Lok Sabha Election 2024: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने EVM मशीन पर वोट डालते बनाया वीडियो...अभद्र इशारा भी किया, FIR दर्ज
Athletics : सीधे फेड कप फाइनल्स में खेलेंगे नीरज चोपड़ा और किशोर जेना
Lok Sabha Election 2024: सांसद सुब्रत पाठक ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप, बोले- सपा के पक्ष में मतदान को बना रहीं दबाव
इंडोनेशिया में बाढ़ से मची तबाही, अब तक 41 लोगों की मौत...17 लापता
LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कन्नौज में अखिलेश यादव के बूथ पर पहुंचते ही लगे मुर्दाबाद के नारे, औरैया में BJP मंडल अध्यक्ष ने वोट डालते बनाया वीडियो...FIR दर्ज