CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी वाले आज निकाल रहे न्याय यात्रा

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी वाले आज निकाल रहे न्याय यात्रा

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश से गुजर रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया, आज वे लोग न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 

डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने बहुत लंबे समय शासन किया है, लेकिन चुनाव के समय में कोई अपने दल का विचार ना करते हुए, इस तरह समय ज़ाया कर रहा है, तो ये उनका विषय है। आज उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन करने जा रहे गांधी के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन देव दर्शन की नगरी है। गांधी भगवान के अच्छे से दर्शन कर लें, ऐसी उन्हें शुभकामना है। 

मध्य प्रदेश की धरती पर भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे, लेकिन वे पश्चाताप भी करें कि भगवान राम का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया? वे जनता से माफी मांगें, गांधी स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के टापू पर वे अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं, वो कभी फलीभूत नहीं होगी क्योंकि जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अपने अपराधों पर कांग्रेस आज सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगती?

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, ED ने नोटिस की अवेहलना करने पर समन किया जारी

 

 

ताजा समाचार

चिलचिलाती धूप...बिजली गुल, पानी को तरसे, गर्मी से लोग परेशान...इनर्वटर भी दे गया जवाब: कानपुर में नाराज लोगों ने किया ये...
बेहतर शोध के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाएं; IIT Kanpur में विशेषज्ञों ने दी जानकारी...
बरेली: मुर्गियों को गर्मी सहनशील बनाने की कवायद शुरू, वैज्ञानिकों ने अपनाया नया तरीका
कानपुर में बहन को वीडियो कॉल करके भाई ने फांसी लगाई: पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम...
निजी अस्पताल में शिफ्ट हुए बंगाल के राज्यपाल, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती
अगर 10 करोड़ नहीं दोगे तो बाप की तरह तुम्हें भी मार देंगे... डी-कंपनी से आया जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा ई-मेल