रामपुर : लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल, किया जलाभिषेक

श्रीराम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों का हुआ सम्मान

रामपुर : लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल, किया जलाभिषेक

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले स्वयंसेवकों को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी एवं क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने शॉल उढ़ाकर कर सम्मानित किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिरों में पूरी तैयारी की जा रही है। भाजपाई भी इसके लिए जुटे हैं। 

WhatsApp Image 2024-01-21 at 6.12.21 PM

रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक राजबाला सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू शाहबाद के लक्खी बाग शिव मंदिर पर पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद उन्होंने वहां वाइपर थाम कर साफ-सफाई की। इसके बाद शॉल उड़ाकर कार सेवकों का सम्मान किया। उसके बाद वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भी पहुंचे। उन्होंने निर्माण का जायजा लिया। 

हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया है।इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार,सीओ अतुल पाण्डेय, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी, एमएलसी प्रतिनिधि महेश गुप्ता,कॉलेज के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, बार अध्यक्ष रामौतार सिंह यादव, डा. कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विवेक पांडेय,वेद प्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी व नरेंद्र ठाकुर, डा. अनुज राठौर, रोहित, एवं शिवम बजरंगी समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: नहीं रुक रहा प्रतिबंधित पेड़ों का कटान, पुलिस ने दो तस्कर समेत खैर की 34 बोटे लकड़ी पकड़ी