अल्मोड़ा: जिले के स्याल्दे ब्लॉक में पिकप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 

अल्मोड़ा: जिले के स्याल्दे ब्लॉक में पिकप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के स्याल्दे विकास खंड में शुक्रवार को एक पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खा में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चालक और हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद देघाट पुलिस मौके  पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। 

शुक्रवार को देघाट पुलिस को सूचना मिली कि स्याल्दे के तामाढौन के पास एक पिकप वाहन संख्या यूके-03-सीए- 1820  खाई में गिरा हुआ है। जिसके बाद थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पिकप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकप के पास जमीन को खोदा और दो शवों को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष राठी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान चालक विजय सिंह बिष्ट (35) पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम सनौली मोहलिया व हैल्पर त्रिलोक कुमार (25) पुत्र आनंद राम निवासी ग्राम तामाढौन दोनों थाना देघाट के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।

थानाध्यक्ष राठी ने बताया कि दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण भेजा रहा है। जहां रानीखेत से आने वाली चिकित्सकों की टीम दोनों शवों का पोस्टमार्टम करेगी। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इधर इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुजिस टीम में गणेश सावंत, गणेश राम, महेंद्र आदि शामिल रहे। 

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: निजी बस और कार में भिड़ंत, दो कार सवारों की मौत
Kanpur: कॉर्डियोलॉजी में कॉर्डियोपल्मोनरी बॉयपास पर कार्यशाला का आयोजन; विशेषज्ञों ने दी पद्धति की जानकारी, बताए दिल की बीमारी के संकेत
लखीमपुर खीरी: एक ही साड़ी से दंपती ने फंदा लगाकर तोड़ी जिंदगी की डोर, परिवार में मचा कोहराम
Earth Day 2025: 'पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हमारा धर्म', क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जाने इतिहास, महत्त्व और 2025 थीम 
BHEL: बीएचईएल ने मजबूत राजस्व वृद्धि व रिकॉर्ड ऑर्डर किया हासिल
इकाना स्टेडियम के आसपास कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मंगलवार को होगा आईपीएल मैच