उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग में अधिकारियों की पदोन्नति के साथ 14 नये पदों का सृजन

उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग में अधिकारियों की पदोन्नति के साथ 14 नये पदों का सृजन

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राम कृपाल मौर्य (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर पदोन्नति, राम राखन सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव (लखनऊ), ज्हांन सीजर, राजेश कुमार गुप्ता और देवेश को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

इसके साथ ही प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव (न्याय) द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार  न्यायाधीशों की संख्या 160 के सापेक्ष 135 प्रभावी मानते हुए उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग में  निबंधक का 01, संयुक्त निबंधक  के 03, उप निबंधक के 04 और सहायक निबंधक के 06 नये पद सृजित किए गए हैं। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी, विभागीय चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजन राय, प्रमुख सचिव (न्याय) प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और महानिबंधक राजीव भारती के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : संभल के पट्टा धारक किसानों को मिली राहत

ताजा समाचार