बहराइच : सांड के हमले में होमगार्ड घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच : सांड के हमले में होमगार्ड घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच, अमृत विचार। शहर के पानी टंकी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान पर सांड ने हमला कर दिया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के इमलिया चिलवरिया निवासी शिवा पुत्र पंचम लाल होमगार्ड जवान हैं। वह कंपनी कमांडर हुजूरपुर में तैनात हैं। लेकिन ड्यूटी कोतवाली देहात के सिविल लाइन में लगी हुई है। बुधवार शाम को वह ड्यूटी कर जा रहे थे। तभी सांड ने हमला कर दिया। जिस पर होमगार्ड जवान घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांड के हमले में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होमगार्ड जवान को देखने के लिए संघ के जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव समेत अन्य लोग पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : हृदय गति रुकने के लक्षण दिखने पर तत्काल मेट्रो यात्रियों को मिलेगा उपचार

ताजा समाचार

कानपुर में कार सीज होने पर हुंडई कंपनी के सीईओ, एजेंसी निदेशक समेत 27 पर रिपोर्ट...वकील ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया मामला
'जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे 1,11,11,111 रुपये का इनाम मिलेगा', करणी सेना का ऐलान
Bareilly: मंडल में 594 स्वीकृत पद...चारों जिलों में तैनाती सिर्फ 319 अमीनों की
न्यूयॉर्क में बोलीं निर्मला सीतारमण- वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है भारत
Bareilly News: बरेली में छात्र भीमसेन की मौत, घर में मचा कोहराम, एक गंभीर रूप से घायल
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में आज होंगे अहम निर्णय, नामांतरण शुल्क 15,000 करने की तैयारी, जाने कितनी होगी बढ़ोतरी