बहराइच : नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

बहराइच : नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मुंडेरवा सरहदी गांव के निकट से निकलने वाली नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम मुंडेरवा सरहदी में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पानी में उतराते मिला। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और मामले की सूचना विशेश्वरगंज पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी, हल्का दरोगा सोभनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पहचान करवाई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह मुंडेरवा सरहदी ग्राम के निकट से गुजरी सरयू नहर में अज्ञात महिला का शव उतराते हुए मिलने की सूचना मिली थी। जिसे पानी से बाहर निकलवाया गया। महिला कौन है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 52 वर्ष के आसपास है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला का शिनाख़्त नही हो सकी है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर कमाई करने वाले तीन संविदाकर्मी गिरफ्तार