मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस मेहरबान...1700 को परमिट पर दौड़ रहे चार हजार ऑटो

मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस मेहरबान...1700 को परमिट पर दौड़ रहे चार हजार ऑटो

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते न्यू जनता ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक ट्रेड यूनियन।

मुरादाबाद, अमृत विचार। न्यू जनता ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शहर से अवैध व देहात परमिट ऑटो रिक्शा हटाने की मांग की। साथ ही बताया कि अवैध ऑटो रिक्शा शहर में जाम का कारण बनते हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि 12 वर्षों से सिटी परमिट और ऑटो रिक्शा के संचालन के लिए 6 नियम बनाए गए थे। लेकिन फिर भी शहर में अवैध ऑटो रिक्शा बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शहर में अवैध ऑटो रिक्शा की संख्या करीब चार हजार है। जबकि परमिट सिर्फ 1700 ऑटो रिक्शा के हैं। आरोप है कि अवैध ऑटो रिक्शा शहर में यातायात पुलिस की मेहरबानी पर चल रहे हैं। 

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शहर में चल रहे अवैध ऑटो रिक्शा को शहर से बाहर किया जाए। बीएन और सीएन सीरीज वाले ई रिक्शा की वैधता 5 साल है। यह वैधता पूरी कर चुके हैं। उनको सड़क सुरक्षा नीति के तहत हाईवे से हटाया जाए। इस दौरान शाने आलम, जरीफ आलम, सूर्य, महेश कुमार, गजराज, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

Kanpur: कन्वेंशन सेंटर की संस्था के चयन को बनी कमेटी, आरएफपी का करेगी परीक्षण, ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए जारी होंगे टेंडर
मुरादाबाद: पति को ड्यूटी से आने में हो जाती थी देर...नाराज पत्नी ने पी लिया जहर !
बदायूं: निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त, बच्चों की परिवहन सुविधा न देने पर नोटिस जारी
नहीं रहे ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस, लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में निधन
BCCI Central Contract 2025: बीसीसीआई ने जारी की केंद्रीय अनुबंध की सूची, श्रेयस और किशन की हुई वापसी, कई चौंकान वाले नाम भी शामिल
शाहजहांपुर: मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, नगर निगम की फागिंग व्यवस्था ठप