Mahashivratri: काशी में अब तक दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, CM योगी ने गोरखपुर में किया पूजन 

Mahashivratri: काशी में अब तक दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, CM योगी ने गोरखपुर में किया पूजन 

लखनऊ, अमृत विचार। पूरे देश में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। दूध,जल, पुष्प, शहद, बेलपत्र, और भी कई सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक भोर से ही भक्त कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर लम्बी कतारें लगी हुई हैं। अभी तक वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में तकरीबन दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है। मंदिर में वीआईपी दर्शन आज बंद हैं और श्रद्धालुओं को एक पाइप के जरिये जल चढाने की अनुमति दी गयी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर शिव पूजन किया और लोक कल्याण के लिए प्राथना की। सीएम योगी कुछ देर में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।           

वहीं, बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की लाइन लगी हैं। यहां बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे हैं। अनुमान है कि यहां करीब 4 लाख भक्त जल चढ़ाने पहुंचेंगे। इसी तरह राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्तों की बड़ी कतार लगी है। यहां श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर पूरे प्रदेश में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। आने-जाने के रास्तों पर सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जा रही है और पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या : फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी के पर्व पर आज मनेगी महाशिवरात्रि   

ताजा समाचार

UP Board Result 2025: 12वीं में बरेली की बेटियों का जलवा, तुबा खान बनीं मंडल टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र: मां की गोद से फिसलकर 21वीं मंजिल से गिरा सात महीने का बच्चा, मौत
World Malaria Day 2025: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है विश्व मलेरिया दिवस, इस दिन पर जानें   बचाव और इलाज 
UP Board: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, बदायूं के नमन पाठक 10वीं और 12वीं में प्रियांश राधे बनीं जिला टॉपर
Gold Price: देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाओं की बढ़ी चिंता, कहा- नवंबर में बेटी की शादी है...
UP Board Result 2025: 10वीं में कानपुर के स्वर्णिम कुशवाहा रहे जिला टॉपर, 12वीं में जीविका श्रीवास्तव ने जिले में पाई टॉप रैंक