UPPSC Exam Calendar 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

UPPSC Exam Calendar 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष आयोग की तरफ से आठ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोग के कैलेंडर में जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक होने वाली परीक्षाओं को शामिल किया गया है। 

इस बीच 25 दिन परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जिन्हें किसी परीक्षा के कैंसल होने या नई परीक्षाओं के आयोजन के लिए तय किया जाएगा। बता दें कि इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं।

इन परीक्षाओं का होगा आयोजन

  1. यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जानी है।
    2. सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022  नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
    3. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022  12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
    4. खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।
    5. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023  14 मई 2023  को आयोजित की जाएगी।
    6. न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 मई 23,24,25 2023  को आयोजित की जाएगी।
    7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023  23 सितंबर 2023 से शुरू होगी।
    8. सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 - नौ अक्तूबर 2023 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:-कड़ाके की सर्दी और धुंध से जनजीवन प्रभावित, तापमान शून्य से नीचे