बरेली: चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे 5490 कर्मचारी, 25% रखे जाएंगे रिजर्व

बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी बूथवार लगाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। नगर निगम से लेकर सभी निकायों के बूथों पर करीब 5490 अधिकारी, कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा 25 …
बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी बूथवार लगाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। नगर निगम से लेकर सभी निकायों के बूथों पर करीब 5490 अधिकारी, कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा 25 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस पर पथराव करने वाले घरों से हुए फरार, जानें क्या है पूरा मामला
एक बूथ एक पीठासीन अधिकारी और पांच कार्मिक तैनात होंगे। दिसंबर माह में निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। उसी हिसाब से तैयारियां चल रही है। सरकारी मशीनरी की हलचल लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में जिले के पोलिंग बूथों पर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती को लेकर रूपरेखा बनने लगी हैं।
नगर निगम से लेकर सभी निकायों में 1090 बूथ हैं। इन बूथों पर 5490 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह बताते हैं कि एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, चार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि जहां पर ईवीएम से चुनाव होगा, उन बूथों की संख्या यह तय की गई और जहां पर बैलेट से चुनाव होगा वहां पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन कार्मिक तैनात होंगे। बताया कि इस हिसाब से 5490 कर्मचारियों को चुनाव में लगाया जाएगा। 25 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके।
यह भी पढ़ें- बरेली: कुल शरीफ की रस्म से उर्से सुल्तानी सम्पन्न, पुलिस-नगर निगम का किया धन्यवाद