मुरादाबाद: सरकार के फैसलों के खिलाफ गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद: सरकार के फैसलों के खिलाफ गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के पदाधिकारियों बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। इस अवसर पर पदाधिकारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सौंपा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ने बताया की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के पदाधिकारियों बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। इस अवसर पर पदाधिकारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सौंपा।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ने बताया की सरकार द्वारा किसानों के ट्रैक्टर में पांच सवारियों से अधिक बैठाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही खेतों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाने वाले बाढ़ पर कटीले तार को प्रतिबंध से मुक्त किया जाए।

वही प्रदेश में अमानक बीज की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंटल घोषित किया जाए और गन्ने का बकाया भुगतान भी जल्द से जल्द कराया जाए। बताया कि पूर्व में बारिश होने के कारण सभी किसानों की फसलें खराब हो गई थी। उन फसलों का मुआवजा सरकार को जल्द से जल्द किसानों को देना चाहिए। इस मौके पर रोहित, शंकर सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,सुदेश कुमार व धर्मराज सिंह रहे।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: दरिंदगी का विरोध करने पर किशोरी पर हमलावर हुआ था शोहदा