पीलीभीत: दरिंदगी का विरोध करने पर किशोरी पर हमलावर हुआ था शोहदा

पीलीभीत: दरिंदगी का विरोध करने पर किशोरी पर हमलावर हुआ था शोहदा

पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेली किशोरी से गांव के ही शोहदे ने घर में घुसकर दुष्कर्म ही नहीं किया, विरोध करने पर पिटाई भी की। इस दौरान किशोरी को धक्का दे दिया, जिसमें उसका सिर दीवार में जा लगा। लहूलुहान हालत में किशोरी को छोड़कर शोहदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। …

पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेली किशोरी से गांव के ही शोहदे ने घर में घुसकर दुष्कर्म ही नहीं किया, विरोध करने पर पिटाई भी की। इस दौरान किशोरी को धक्का दे दिया, जिसमें उसका सिर दीवार में जा लगा। लहूलुहान हालत में किशोरी को छोड़कर शोहदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। अफसरों के संज्ञान में पहुंचने के बाद हरकत में आई जहानाबाद पुलिस ने देर रात मां से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: नौगवां के बाद जहानाबाद में बुखार का कहर, महिला की मौत

जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक नवंबर को वह पति के साथ अपने मायके बरेली गई थीं। घर पर 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब चार बजे गांव का ही निशांत उर्फ परमवीर उनके घर में घुस गया। किशोरी उस वक्त घरेलू कामकाज कर रही थी। शोहदे ने बेटी को बुरी नियत से धर दबोचा। इसके बाद जबरन किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।

शोहदे ने किशोरी को धक्का दिया, जिसमें किशोरी दीवार से टकरा गई और सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गई। इसके बाद शोहदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। देर शाम दंपति वापस घर पहुंचे तो बेटी को घायल हालत में देख दंग रह गए। पूछने पर किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। माता-पिता किशोरी को लेकर थाना जहानाबाद पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। दबिश देकर आरोपी को भी धर दबोचा। अस्पताल भेजकर किशोरी का इलाज कराने के साथ ही मेडिकल परीक्षण कराया गया।

किशोरी से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई चल रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी की हालत ठीक है।- दिनेश कुमार, एसपी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़ित संग आई पुलिस की गाड़ी पलटी, सात घायल