अयोध्या: भरतकुंड में लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

अमृत विचार, मसौधा/ अयोध्या। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने सोमवार को दोपहर भरत कुंड पहुंचकर दिव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भरतकुंड महोत्सव न्यास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव नी होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को समझा। पदाधिकारियों को कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। …
अमृत विचार, मसौधा/ अयोध्या। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने सोमवार को दोपहर भरत कुंड पहुंचकर दिव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भरतकुंड महोत्सव न्यास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव नी होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को समझा।
पदाधिकारियों को कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। न्यास पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि इस बार दिव्य दीपोत्सव में 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भरतकुंड महोत्सव न्यास को सौंपी गई है।
न्यास के अध्यक्ष डाक्टर अंजनी कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महोत्सव न्यास के सचिव अम्बरीष चंद्र पाण्डेय ने कार्यक्रम को दिव्य व भव्य बनाने को निदेशक को विश्वास दिलाया।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को आएंगे मुख्यमंत्री