आज का राशिफल। 16 अक्टूबर, 2022

मेष आज पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में एकता और आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। अनुशासन और मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आयात-निर्तया से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। वृष आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो …
मेष
आज पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में एकता और आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। अनुशासन और मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आयात-निर्तया से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे।
वृष
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दिखावे और आडंबर से बचे। विवादित मामलों का हल निकलेगा। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। उच्च अध्ययन में आप काफी रुचि लेंगे।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। व्यवसाय में आपको उच्च धन लाभ प्राप्त होगा। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
कर्क
आपके खर्च अचानक बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र मेंउच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके सामने अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। खाँसी और इंनफेक्शन की संभावना बन रही है।
सिंह
आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध विवाह में परिणित हो सकते हैं। आपको नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से काम का तनाव दूर होगा। सूझबूझ से परेशानियों को सुलझा लेंगे।
कन्या
आज कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अपने काम से काम रखें दूसरों पर ज्यादा सवाल खड़ा न करें। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्णनिर्णय ले सकते हैं।
तुला
आज नया रोजगार आपको प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक संबंध आपको काफी मदद करने वाले हैं। किसी विशेष कार्य से यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर गहराप्रभाव रहेगा। आपमन से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे।
वृश्चिक
आपके कुछ काम रुक सकते हैं। अपने काम में एकाग्रता अवश्य रखें। दांपत्य संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। क्रोध और जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। गलत खानपान की वजह से आपका पाचन खराब हो सकता है।
धनु
कार्यक्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर्स के साथ विश्वास में कमी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशानी दूर होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। समझदारी से विरोधियों की योजनाओं को निष्फल कर देंगे।
मकर
आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि मिलेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने वाला है।
कुंभ
आज मन में अनावश्यक विचार बने रहेंगे। लोग आपके काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण आप कुछ नाराज भी हो सकते हैं। तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। उधार दिया हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा।
मीन
गृहकार्यों में बाधा आ सकती है। घर में आरोप-प्रत्यारोप का वातावरण रहेगा। लीवर में सूजन जैसी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। काम में रुकावटें आने की आशंका बन रही है। व्यक्तिगत परेशानियों को अपरिचित लोगों से साझा न करें।