अयोध्या: जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजे..

अयोध्या। जैसे ही भगवान श्रीराम अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजे तो सम्पूर्ण ब्रह्मांड माता जानकी और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। यह दृश्य रामलीला समिति हैदरगंज द्वारा प्रभु राम के राज्याभिषेक का मनमोहक प्रस्तुति में दिखा। इस अवसर पर प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत …
अयोध्या। जैसे ही भगवान श्रीराम अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजे तो सम्पूर्ण ब्रह्मांड माता जानकी और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। यह दृश्य रामलीला समिति हैदरगंज द्वारा प्रभु राम के राज्याभिषेक का मनमोहक प्रस्तुति में दिखा। इस अवसर पर प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों की धुन जब श्रद्धालुओं के कानों में पड़ी तो उनके भीतर भक्ति और आस्था का भाव अपने चरम स्तर पर पहुंच गया।
केंद्रीय दुगार्पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित भगवान की आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका पूजन अर्चन किया। राज्याभिषेक के प्रारंभ में रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। हैदरगंज क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और छोटे-छोटे बच्चों ने भी विभिन्न तरह के आयोजनों को प्रस्तुत करके देर रात्रि तक वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
हैदरगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन गुप्ता के साथ राकेश कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, बृजेश केसरवानी, दयालदास यादव, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, आशीष श्रीवास्तव, राहुल सागर, विक्की गुप्ता, जुगनू कनौजिया, राकेश श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, तरुण गुप्ता डंपी, विशाल गुप्ता ने सहयोग किया।
यह भी पढ़ें:-टीजर लांच होते ही विवादों में आई फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ अयोध्या में की गई पुलिस से शिकायत