बेटे को मिला मां का साथ: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया, राहुल बोले- कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार

बेटे को मिला मां का साथ: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया, राहुल बोले- कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार

मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के बेल्लार में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। मेरी माँ के …

मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के बेल्लार में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में दिव्यांग लोगों से बात की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले से की है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा की भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके ख़िलाफ़ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने कहा की हमें गर्व है कि वह (कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी) यहां आई हैं और हमारे साथ चलेंगी। कर्नाटक में कांग्रेस वापसी कर रही है और भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद होने वाली है।

कर्नाटक के मांड्या ज़िले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी के सभी नेता अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं। जहां तक ​​हमारा सवाल है, इसका कोई असर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें : उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- अगर गुपकार मॉडल ने कश्मीर के युवाओं को…