बरेली: धूमधाम से निकाली गई 455वीं भगवान राम की बारात, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

बरेली, अमृत विचार। 455 वर्षो से लगातार निकल रही राम बरात का  नजारा कोविड महामारी के कारण इस बारकुछ अलग सा था। सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात रानी साहिबा के फाटक गुलाबनगर से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई। चौधरी तालाब मैदान पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। सोमवार को राम …

बरेली, अमृत विचार। 455 वर्षो से लगातार निकल रही राम बरात का  नजारा कोविड महामारी के कारण इस बारकुछ अलग सा था। सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात रानी साहिबा के फाटक गुलाबनगर से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई।

चौधरी तालाब मैदान पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। सोमवार को राम बारात निकाली गई , जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। कलाकारों ने राम विवाह का मनमोहक मंचन किया। इसके बाद रानी साहब के फाटक से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार व मेयर डा. उमेश गौतम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीराम बारात को हरी झंडी दिखाई। राम बारात ब्रह्मदेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, चाहबाई, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, किला होते हुए चौधरी तालाब पहुंची।

ये भी पढ़ें:- बरेली: जोगी नवादा मेले में अश्लील डांस का Video Viral, बार-बालाओं पर जमकर लुटाए नोट

इस दौरान भगवान श्रीराम की बारात में सुंदर-सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। तय समय से राम बारात को हरी झंडी दिखाकर आयोजकों के द्वारा रवाना किया गया। श्रीराम बारात का समापन रानी साहब की फाटक से शुरू होकर चौधरी तालाब पर विश्राम हुआ।

वहीं, आयोजकों ने बताया कि यह श्रीराम बारात 455वीं राम बारात है। शहर में निकलने वाली सबसे पुरानी राम बारात बताई जाती है। चौधरी तालाब पर पहुंचे के बाद भगवान राम का विवाह सीता माता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

यहां कलेवा की रस्म के साथ राम बारात संपन्न हुई। श्रीराम सहित चारों भाइयों की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यात्रा में बैंडबाजे व राम भजनों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों में गजब का उत्साह था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रही। अध्यक्ष पंडित राम गोपाल मिश्रा, हरीश चंद्र शुक्ला, शिव नारायण दीक्षित, धीरेंद्र शुक्ला, मुनीश चंद्र मिश्रा, प्रभुनारायण तिवारी, बृजेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- बरेली: जरा संभलकर… ये सिटी स्टेशन रोड है, बदहाल सड़कें उड़ा रहीं नगर निगम का मखौल

ताजा समाचार

Lucknow Encounter: लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद चार शातिर डकैतों को किया गिरफ्तार, हथियार व गोली बारुद बरामद
ICC Awards : श्रेयस अय्यर बने आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, कहा-मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं 
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: क्या उज्ज्वला योजना के तहत के परिवार को मिल रहा दो गैस कनेक्शन, जानिए क्या है नियम  
Pakistan Accident : पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने जताया दुख
UPSC भर्ती 2025: सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर किया तीखा प्रहार, कहा- 2027 में समाजवादी पार्टी की हार देख बौखला चुके हैं अखिलेश