ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, 1955 में लिखी गई उपन्यास पर बनी है फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में तमिल के ताकतवर चोल सम्राज्य का इतिहास …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं।

फिल्म में तमिल के ताकतवर चोल सम्राज्य का इतिहास देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास पोन्नियन सेल्वन पर आधारित है।

फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:-मुस्कुराते रहें! शिल्पा शेट्टी के टिप्स- मन, शरीर और आत्मा को एक रेखा में लाएं और फिर देखें जादू

ताजा समाचार

Kanpur: रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव, कैंसर की बीमारी से था पीड़ित, आत्महत्या की आशंका
Kanpur: मार्निंगवॉक करने के बाद युवक फंदे पर झूला, खिड़की से शव लटका देख परिजनों में मची चीख-पुकार, जानिए पूरा मामला
IPL 2025: केकेआर के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, चुनी पहले बल्‍लेबाजी
Pension Yojana: निराश्रित महिला पेंशन की हर लाभार्थी का होगा सत्यापन, योजना से वंचित होंगे अपात्र
कानपुर में स्कूली बस व स्कार्पियों की टक्कर से दो की गई जान: हेलमेट हवा में उड़ कर गिरा...सिर पर आईं गंभीर चोटें
ईरान: शहीद राजई बंदरगाह में भीषण धमाका, 4 लोगों की मौत, 500 से अधिक लोग घायल, मची चीख-पुकार