रायबरेली: स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक

रायबरेली। गुरुवार को ऊंचाहार के आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने लंबी तिरंगा रैली निकाली है। हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को बच्चों ने सार्थक भी किया है। गुरुवार की सुबह ऊंचाहार कोतवाली से शुरू हुई तिरंगा रैली में छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्र ध्वज …
रायबरेली। गुरुवार को ऊंचाहार के आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने लंबी तिरंगा रैली निकाली है। हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को बच्चों ने सार्थक भी किया है। गुरुवार की सुबह ऊंचाहार कोतवाली से शुरू हुई तिरंगा रैली में छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के लिए बड़े बुजुर्गों को संदेश दिया है। तिरंगा मेरी शान है, और झंडा गीत गाते बच्चों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है।
रैली में साथ चल रहे शिक्षक और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तो जोश से लबरेज बच्चों ने पूरे नगर की हर गली, चौराहों को नाप डाला है। यह रैली मुख्य चौराहा, बस स्टेशन, फड़ मोहल्ला, गायत्री नगर आदि में होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई है। रैली को स्कूल के प्रबंधक विनय सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया था। रैली का समापन प्रधानाचार्य द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ है।
इस मौके पर संजय मिश्र, कांत नारायण त्रिपाठी, एम.डी .सिंह, अरुण यादव, गुड़िया, शिखा आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। अनाया शुक्ला, अदिति त्रिपाठी, जानवी, सूर्यांश त्रिपाठी, सुचित्रा, विवेक आदित्य, अकरमा, अविनाश आदि बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क में फहराया गया शहर का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा