CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का तीसरा दिन है। कॉमनवेल्थ में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। शनिवार (30 जुलाई) को भारत को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल मिले। अब बारी सुपर संडे की है, जिसका हर किसी को इंतज़ार था। रविवार दोपहर 3.30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच है …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का तीसरा दिन है। कॉमनवेल्थ में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। शनिवार (30 जुलाई) को भारत को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल मिले। अब बारी सुपर संडे की है, जिसका हर किसी को इंतज़ार था। रविवार दोपहर 3.30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच है और कॉमनवेल्थ में टीम इंडिया का ये दूसरा मैच है। महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के सामने गंवा दिया था। ऐसे में अब हर किसी की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर हैं, हर किसी को उम्मीद है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में यहां टीम इंडिया जबरदस्त जीत हासिल करेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तीसरे दिन (रविवार) का कार्यक्रम इस प्रकार है..

तैराकी:
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई – हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 6: श्रीहरि नटराज (3.31 बजे)

जिमनास्टिक:
पुरुषों का ऑल-अराउंड फ़ाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन:
मिश्रित टीम क्वार्टर फ़ाइनल: रात 10 बजे से महिला टी20

क्रिकेट:
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

मुक्केबाजी:
48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड 16: शिव थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को सुबह 1 बजे)

हॉकी (पुरुष):
भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकिलिंग:
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिला 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे (रात 9.02 बजे)

भारोत्तोलन:
पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शेयुली (रात 11 बजे)

स्क्वाश:
महिला एकल राउंड 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस:
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बॉल:
महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष पेयर्स: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)

ये भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर