01 July : आज से हुए ये बड़े बदलाव, जेब होगी ढीली, लाइफस्टाइल पर पड़ेगा फर्क

01 July : आज से हुए ये बड़े बदलाव, जेब होगी ढीली, लाइफस्टाइल पर पड़ेगा फर्क

नई दिल्ली। आज (शुक्रवार) एक जुलाई है और आज से देशभर में कई बदलाव हुए। इन बदलावों की बात करें तो आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं आधार-पैन लिंक करने के लिए 1000 रुपए चार्ज देना होगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। द‍िल्‍ली में 19 किलो …

नई दिल्ली। आज (शुक्रवार) एक जुलाई है और आज से देशभर में कई बदलाव हुए। इन बदलावों की बात करें तो आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं आधार-पैन लिंक करने के लिए 1000 रुपए चार्ज देना होगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। द‍िल्‍ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई है। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में कीमत 2171.50 रुपए से घटकर 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हो गई है। इस हिसाब से दिल्ली में गैस सिलेंडर की दरों में 198 रुपए, कोलकाता में 182 रुपए, मुंबई में 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कमी आई है। पिछले महीने जून में कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में 135 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस स‍िलेंडर की कीमत 1003 रुपए है।

ये भी हुए बदलाव

– 1 जुलाई से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको 1,000 रुपए देने होंगे। 30 जून तक ये काम 500 रुपए में हो जाता था। अब आपको 500 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।

– अब से अगर क्रिप्टोकरेंसी के लिए किया गया लेन-देन एक साल में 10,000 रुपए से ज्यादा है तो उस पर 1% का चार्ज किया जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के लिए टीडीएस के डिस्क्लोजर मानदंडों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके दायरे में सभी एनएफटी या डिजिटल करेंसी आएंगी।

– दिल्ली- देहरादून हाईवे (NH 58) पर आज यानी गुरुवार आधी रात से टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं। नई दर 30 जून की रात 12 बजे से लागू होंगी। लॉकडाउन में टोल दर नहीं बढ़ाई गई थी। एक जुलाई से यहां से गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। NHAI मुख्यालय के मुताबिक व्यवसायिक वाहनों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। अभी तक सबसे कम टोल 95 रुपए लिया जा रहा था। नई दर लागू होने से अधिकतम टोल 620 रुपए तक पहुंच जाएगा।

-व्यवसायों से मिलने वाले तोहफे पर 10% के हिसाब से टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) देना पड़ेगा। ये टैक्स डॉक्टरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर लगेगा। हालांकि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर टैक्स तभी लगेगा, जब वे किसी कंपनी से मार्केटिंग के लिए मिले सामान अपने पास रखते हैं। अगर वे इसे लौटा देते हैं तो टीडीएस नहीं लगेगा।

-दोपहिया वाहन 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ब्रांड्स की कीमतों को 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। हीरो मोटकॉर्प ने बढ़ती महंगाई और रॉ मटेरियल की कीमतों में तेजी के चलते दाम बढ़ाए हैं।

-डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के लिए केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2022 थी। ऐसे में अगर आपने अकाउंट की केवाईसी नहीं कराई है तो ये डीएक्टिवेट हो जाएंगे। इससे आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड नहीं कर पाएंगे। अगर कोई व्‍यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीद भी लेता है तो ये शेयर्स अकाउंट तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।

 

ये भी पढ़ें : आज रात 12 बजे से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान