बरेली विरोध प्रदर्शन: इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में मौलाना तौकीर रजा बोले- देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा और यह बात हम पूरी दुनिया को बताएंगे

बरेली विरोध प्रदर्शन: इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में मौलाना तौकीर रजा बोले- देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा और यह बात हम पूरी दुनिया को बताएंगे

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के ऐलान पर आज इस्लामिया कॉलेज के मैदान पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझने के लिए कलमा पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के ऐलान पर आज इस्लामिया कॉलेज के मैदान पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझने के लिए कलमा पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्लाम अपना लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नूपुर शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा और यह बात वह पूरी दुनिया को बताएंगे। वहीं उन्होंने कहा जो विरोध प्रदर्शन आज किया जा रहा है वो 10 या 17 तारीख को भी हो सकता था। हम जुमे से डरते नहीं बल्कि हम हर दिन तैयार हैं।

  • इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई है। वहीं जेबकतरों ने मौके के फायदा उठाते हुए कई लोगों के पर्स और मोबाइल चुरा लिए हैं।
  • आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने अमन चैन की दुआ पढ़ी है।
  • इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। लोगों का इस्लामिया कॉलेज के मैदान में पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंच पर आईएमसी के तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
  • शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। बता दें हजारों की संख्या में लोग इस्लामिया मैदान में पहंच रहे हैं जिससे कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है।

प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कई बाजार बंद
इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के राष्टीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा का आज बरेली में प्रदर्शन है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर इस्लामियां इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों के साथ ही पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात है। हालाकि शहर के बाजार बंद करने का आह्वान नहीं किया गया है। लेकिन तब भी शहर के कई हिस्सों में बाजार पूरी तरह से बंद है। वहीं जिन इलाकों में बाजार खुले है। वहां सन्नाटा पसरा पड़ा।

पांच एडिशनल एसपी, 10 सीओ ने संभाली कमान
आज हुए प्रदर्शन के दौरान पांच एडिशनल एएसपी, 10 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 300 सब-इंस्पेक्टर, लगभग 1500 कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात रहे। इसके साथ ही सात कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ फोर्स इस्लामिया मैदान में लगाई गईं। वहीं इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान के सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया।  बिहारीपुर चौकी के आसपास पुलिस की लोगों पर निगरानी रही।

पांच ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
पुलिस विभाग ने शहर पर निगरानी रखने के लिए पांच ड्रोन कैमरों को लगाया गया। इस्लामिया मैदान में दो ड्रोन कैमरे लगाए गए वहीं आसमान से भी निगरानी की गई। तीन ड्रोन कैमरों को अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी रखने के लिए लगाया गया। एक ड्रोन कैमरे से दो से चार किलोमीटर तक के क्षेत्र की निगरानी की गई।

 

 

ताजा समाचार

साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों ने अवैध लेनदेन में शामिल खातों को सीज करने का मांगा अधिकार
मोदी सरकार ने साढ़े तीन साल में सहकारिता क्षेत्र में किए बड़े बदलाव, बोले अमित शाह
Health Tips: हार्मोन असंतुलन व डायबिटीज बने घातक, पुरुषों में बढ़ा रहे बांझपन, कानपुर में डॉक्टरों ने दी जानकारी
भाजपा ने कन्हैया कुमार पर प्रधानमंत्री और आरएसएस को ‘अपशब्द’ कहने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ मजदूरों की मौत, सात अन्य घायल
अलीगढ़ : मुंडन समारोह के दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर एक मेहमान की गोली मार की हत्या