अयोध्या मेरा घर, भगवान राम हमारे वंशज: राकेश टिकैत

अयोध्या मेरा घर, भगवान राम हमारे वंशज: राकेश टिकैत

अयोध्या। लखनऊ से बस्ती-गोरखपुर जा रहे भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का अरकुना चौराहे पर किसान कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टिकैत ने कहा कि अयोध्या मेरा घर और हम रघुवंशी हैं। भगवान राम हमारे वंशज हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि अब तो लड़ाई में …

अयोध्या। लखनऊ से बस्ती-गोरखपुर जा रहे भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का अरकुना चौराहे पर किसान कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टिकैत ने कहा कि अयोध्या मेरा घर और हम रघुवंशी हैं। भगवान राम हमारे वंशज हैं।

यहां मीडिया से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि अब तो लड़ाई में ही मन लगता है। हम तो लड़ाई भिड़ाई वाले ही आदमी हैं। 12 सौ साल से राजा हर्षवर्धन के समय से हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। बेंगलुरु में स्याही छिड़कने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि मुझ पर हमला बीजेपी के लोग करवाते हैं। चाहे बेंगलुरु दिल्ली हो या राजस्थान हर जगह बीजेपी की ही साजिश होती है।

20 जगह हमले हुए 40 जगह से धमकी दी गयी 200 एप्लिकेशन दिया, लेकिन कुछ नही हुआ। सरकार द्वारा किसानों पर लगाये गए तीनों कानूनों को वापस लेने पर उन्होंने कहा कि कोढ़ खत्म हुआ, बीमारी खत्म हुई, लेकिन इसे समझने में सरकार को 13 महीने लग गए।

यह भी पढ़ें:-राकेश टिकैत का अयोध्या जनपद में हुआ जोरदार स्वागत, कहा- मुझ पर हमला बीजेपी के लोग करवाते हैं