रामपुर: गुरु अर्जुन देव सिंह के शहीदी दिवस पर लगाई सबील

रामपुर, अमृत विचार। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सिंह सेवक जत्था ने रेलवे स्टेशन के बाहर सबील लगाकर भीषण गर्मी में लोगों को शरबत पिलाकर गला तर कराया। जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना के नेतृत्व में सबील तैयार की गई तथा वाहनों से जा रहे यात्रियों एवं पैदल जा …
रामपुर, अमृत विचार। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सिंह सेवक जत्था ने रेलवे स्टेशन के बाहर सबील लगाकर भीषण गर्मी में लोगों को शरबत पिलाकर गला तर कराया। जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना के नेतृत्व में सबील तैयार की गई तथा वाहनों से जा रहे यात्रियों एवं पैदल जा रहे राहगीरो को ठंडी शरबत पिलाकर सेवा की गई।
रेलवे स्टेशन पर लगी सबील पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने शरबत पिया। दर्शन सिंह खुराना ने बताया गया कि हर साल सिंह सेवा जत्थे द्वारा भयंकर गर्मी में गुरु महाराज जी के शहीदी दिवस पर रेलवे स्टेशन के बहार सबील लगाई जाती है। इस वर्ष भी यह सबील लगाई गई जो पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक सेवा की गई। सबील पर उत्तराखंड, बरेली एवं मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों में बैठे यात्रियों को शरबत पिलाया गया।
इस सेवा में सरदार दर्शन सिंह खुराना, आया सिंह ,गुरचरन सिंह ,सुरवीर सिंह, इंद्रमोहन शेरू ,महेंद्र सिंह गोल्डी ,रविंद्र सिंह टोनी, हरजीत सिंह, पपेंद्र सिंह, रिंपी अरोड़ा ,प्रेम अरोड़ा ,सतपाल सिंह अरोड़ा ,गुरदेव सिंह ,गुलशन अरोड़ा, धनवंत सिंह, सतविंदर सिंह माटा, राजेंद्र सिंह, रिंकू ,हेरी एवं अन्य काफी सेवादारों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में स्कूल खोलने का विरोध