बरेली: अभी और झेलनी पड़ेगी तपिश फिर मिलेगी राहत

अमृत विचार, बरेली। सूर्य की तपिश के कारण पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 40.05 अधिकतम तथा 27.02 न्यूनतम दर्ज किया गया। शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं, 22 के बाद दो से तीन मिलीमीटर बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले …
अमृत विचार, बरेली। सूर्य की तपिश के कारण पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 40.05 अधिकतम तथा 27.02 न्यूनतम दर्ज किया गया। शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं, 22 के बाद दो से तीन मिलीमीटर बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले सात दिन से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। तपिश इतनी तेज है कि लोग घरों से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही वे घरों से बाहर निकल रहे हैं, वरना घर के अंदर ही रहकर तपिश से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया एवं पैदल राहगीरों को होती है। इसके अलावा ऑटो व बस में सफर करने वाले भी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिक 22 मई से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव की बात कह रहे हैं। पंत नगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को पारा गिरेगा और 41 अधिकतम तथा 25 न्यूनतम तक पहुंचेगा। 22 मई को बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद फिर तपिश बढ़ेगी।
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 42 28
रविवार 40.9 29.5
सोमवार 40.7 28.6
मंगलवार 38.05 29.06
बुधवार 40.02 25.05
गुरुवार 41.05 24.01
शुक्रवार 40.05 27.02 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर-
अभी मौसम कई बार बदलेगा। 21 को तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अगले दिन पारा दो डिग्री गिरकर 41 तक पहुंचेगा। 22 से पहले लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें- बरेली: झुमका चौराहे पर हुआ आजम खान का स्वागत