सड़क चौड़ीकरण में नहीं कटेंगे पेड़, होंगे ट्रांस लोकेशन: राज्यमंत्री अरुण सक्सेना

अयोध्या। सूबे के वन पर्यावरण जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना ने बुधवार को अयोध्या में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्प है इसलिए फैसला किया गया है कहीं भी सड़क चौड़ीकरण में पेड़ नहीं काटे जाएंगे, बल्कि उनका ट्रांस लोकेशन होगा। उन्होंने …
अयोध्या। सूबे के वन पर्यावरण जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना ने बुधवार को अयोध्या में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्प है इसलिए फैसला किया गया है कहीं भी सड़क चौड़ीकरण में पेड़ नहीं काटे जाएंगे, बल्कि उनका ट्रांस लोकेशन होगा।
उन्होंने बताया कि यह निर्देश दिए गए हैं कि पेड़ों को काटने के बजाए उन्हें कहीं और लगाया जाए। इसके लिए वर्तमान में कई तकनीकें हैं, जिनसे ट्रांस लोकेशन किया जा सकता है। राज्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक उन्हें मालूम है वन विभाग ने जो भी पेड़ लगाए हैं उनमें से 90 प्रतिशत पेड़ मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि अपने निरीक्षण में भी उन्होंने पेड़ लगे पाए। श्री सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में गर्मी का सबसे बड़ा कारण पेड़ों का कम होना है, लोगों को कार्बन डाइआक्साइड कम करना है तो पेड़ लगाने ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने बार बार यह कहा कि पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ ताकि भविष्य में भयावह स्थिति न देखनी पड़े।
उन्होंने कहा कि कार्बन डाई आक्साइड कम होगी तो तापमान में कमी आयेगी। राज्य मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ पौधरोपण को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया। यहां उनका अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और भाजपा की ओर से स्वागत भी किया गया।
सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जयशंकर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग, सिद्धार्थ व तुषार आदि मौजूद रहे। लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी की। यहां उनका अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और भाजपा की ओर से स्वागत भी किया गया। रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन भी किया।
पढ़ें-सड़क चौड़ीकरण में नहीं कटेंगे पेड़, पेड़ों का होगा ट्रांसलोकेशन: अरुण सक्सेना