बरेली: हर्ष फायरिंग नहीं लड़ाई में चली थी गोली

बरेली: हर्ष फायरिंग नहीं लड़ाई में चली थी गोली

बरेली,अमृत विचार। बारात में हुई लड़ाई में दबंगों ने गोली चला दी। यह गोली बरात में गए किशोर के पेट में घुस गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अब शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संजय नगर के चार खंभा निवासी गिरधारी …

बरेली,अमृत विचार। बारात में हुई लड़ाई में दबंगों ने गोली चला दी। यह गोली बरात में गए किशोर के पेट में घुस गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अब शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संजय नगर के चार खंभा निवासी गिरधारी लाल उर्फ विशाल ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी बेटे वरुण को लेकर शादी समारोह में गई थी। रात में शादी में डांस करने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद शादी में शामिल अमित नाम के युवक ने वहां गोली चला दी।

गोली वरुण के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाला गया। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सितंबर तक कैसे पूरा होगा फुट ओवरब्रिज का निर्माण

ताजा समाचार

सुलतानपुर: जीजा और साले ने फर्जी बीमा कर ठग लिए एक लाख, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज  
Bareilly: प्यार के खातिर रूबा से रूबी बनी प्रेमिका, धर्म परिवर्तन कर मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे
हमारा कोई लेना देना नहीं, वह कनाडाई नागरिक है...तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से घबराया पाकिस्तान
सुलतानपुर: 10 लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, कर ली दूसरी शादी...मारपीट कर घर से निकाला 
सुलतानपुर: गौरीगंज विधायक समेत 10 आरोपी विशेष कोर्ट में नहीं हुए पेश, अगली सुनवाई 6 मई को
कासगंज: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा...ड्रेस और किताबों के नाम पर हो रहा खेल